बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश के अलर्ट को लेकर इस जिले मे स्कूलों मे कल छुट्टी घोषित,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in भारत मौसम विज्ञान विभाग,मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त 2024 (Orange Alart) एवं दिनांक 08 अगस्त से 11 अगस्त 2024 तक (Yellow Alart) जारी किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 07.08.2024 को 77.13 मि०मी० औसत वर्षा दर्ज की गयी है। वर्तमान में पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त /मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 08.08.2024 (बृहस्पतिवार) को बन्द

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से

अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता
Ad_RCHMCT