बड़ी खबर-(नैनीताल) भारी बारिश का अलर्ट,स्कूलों में एक दिवसीय छुट्टी घोषित

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग,देहरादून द्वारा आज दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 01:30 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनोंक 12.09.2024 एवं 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली

चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.09.2024 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Ad_RCHMCT