बड़ी खबर-रामनगर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ जारी किया उद्घोषणा आदेश, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर:-थाना हाजा पर वादी असरफ अली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दि0 14.06.25 को एफ.आई.आर. नंबर 216/25 दर्ज किया गया था, जिसमें सिकन्दर, अदनान, शाहरूख, फैजान, दानिश, मौ0 आसिफ, और फरदीन सहित 6 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


पुलिस ने इस मुकदमे में 15 जून 2025 को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि फरदीन को 19 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मामले में दो अन्य आरोपी, अरमान और मोहतसिम, फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार दबिश दी थी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


पुलिस ने अब इनके खिलाफ उद्घोषणा आदेशिका (Section 84 BNS) प्राप्त की है, जिसके तहत 21 जून 2025 को आरोपियों के घरों पर चस्पा किया गया। इस दौरान, पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और गवाहों की मौजूदगी में उद्घोषणा आदेशिका को चस्पा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

रामनगर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।अधिक जानकारी के लिए कृपया थाना हाजा से संपर्क करें।

Ad_RCHMCT