बड़ी खबर-बोरे में बंद लाश मिलने के मामले का खुलासा,गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के डालनवाला थानान्तर्गत मोहिनी रोड इलाके में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का बिजनेस पार्टनर है।


दरअसल 29 तारीख को मोहिनी रोड इलाके में एक घर में बोरे में बंद एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक का नाम अशरफ था और वो एक इंवेस्टमेंट कंपनी चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण


हत्या के बाद से ही मृतक अशरफ का एक दोस्त गायब था। पुलिस ने उस पर फोकस किया और अशरफ के दोस्त सुहैल को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। सुहैल के सख्ती से पूछताछ के बाद खुलासा हो गया।


दरअसल अशरफ ने गुलिस्तान म्युचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी खोली थी।इस कंपनी में अशरफ ने सुहैल को पार्टनर बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


इस कंपनी में दोनों ने लोगों से पैसों की इंवेस्टमेंट शुरु कराई। पैसे इकट्ठा होने लगे तो दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा होने लगा।


हत्या वाले दिन भी दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। इसी विवाद में सुहैल ने अशरफ के सिर पर छोटे सिलेंडर से वार कर दिया। इस हमले में अशरफ को गंभीर चोटें आईं वो मर गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


इसके बाद सुहैल ने अशरफ की लाश को रजाई में लपेटकर बोरे में बंद कर दिया और कमरे से भाग गया।


पुलिस ने सुहैल के पास से दो फोन, मृतक की स्कूटी और सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।

Ad_RCHMCT