बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश की संभावना, यहाँ जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में मंगलवार को अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Chamoli “आदेश”

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा दिनांक 01.09.2025 को प्रातः 9.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में दिनांक 02.09.2025 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 02.09.2025 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चमोली।

schoolholiday
ChamoliNews
uttarakhand

Ad_RCHMCT