बड़ी खबर- वन विभाग में इन अधिकारियों के स्थानान्तरण

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड वन मुख्यालय ने रेंजर्स के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। इसमें 06 रेंजर्स की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

 शासन स्तर से मिली जानकारी के अनुसार हरीश थपलियाल को बदरीनाथ वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। वहीं संजय कुमार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से टौंस वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इसी तरह गंभीर सिंह धमानंदा को देहरादून वन प्रभाग से केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिव प्रसाद गैरोला को मसूरी वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

वहीं लक्ष्मण सिंह मार्तोलिया को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है। विनोद चौहान को चकराता वन प्रभाग से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग भेजा गया है।

Ad_RCHMCT