बड़ी खबर:-(उधमसिंहनगर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्नो पर चला बुलडोजर,किया नष्ट,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को किया गया नष्ट।

पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 200 से अधिक रेट्रो साइलेंसर व 158 प्रेशर हॉर्न किए गए नष्ट।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ नाथ टी सी द्वारा तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा इंद्रा चौक के पास यातायात कार्यालय में रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

Ad_RCHMCT