बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश की चेतावनी, इस जिले मे स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar।। आदेश ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। जिसमें जनपद ऊधमसिंह नगर को दिनांक 31 अगस्त, 2025 को रेड अलर्ट एवं 01 सितम्बर, 2025 को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्तांनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 01-09-2025 (सोमवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 31 अगस्त, 2025।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

/(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर।

Ad_RCHMCT