बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस संस्थान मे निकाली बम्पर भर्तियां,ये है आवेदन की तिथि

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in,job

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रवक्ता,राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के विषयवार रिक्त 525 पदों एवं लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत सहायक शोध अधिकारी के रिक्त 01 पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन दिनांक 23 जुलाई, 2024 को आयोग की वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् हैः-

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 23 जुलाई, 2024

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि : 12 अगस्त, 2024 (रात्रि 115859 बजे तक)

आवेदन शुल्क-Net Banking/Debit Card/Credit: Card/UPI द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि 12 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:58:59 बजे तक)

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि 18 अगस्त, 2024 से 27 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:58:50 बजे तक)

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'
Ad_RCHMCT