बड़ी खबर-(उत्तराखंड) यहाँ भारी बारिश का रेड अलर्ट, 13 अगस्त को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Bageshwar आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पूर्वानुमान दिनांक 12 अगस्त, 2025 के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

अतः मौसम विभाग देहरादून द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। दिनांकः 12/08/25

(अशीष कुमार भटगांई) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, बागेश्वर।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

कार्यालय जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, बागेश्वर।

Ad_RCHMCT