परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 112 वाहनों के चालान 6 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal haldwani-आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 112 वाहनों के चालान किये।इसके साथ ही छह वाहनों को सीज किया गया जिसमें तीन बस, दो ऑटो और एक ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)श्री जितेंद्र सांगवान ,परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक श्री नंदन रावत, श्री रामचंद्र पवार, श्री गिरीश कांडपाल के द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों को चेकिंग करते हुए कर,फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट,

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

ओवरलोडिंग ,वाहनों की यांत्रिक स्थिति ठीक ना होना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके साथ ही संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए तीन बस वाहनों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस को निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री रिशु तिवारी के द्वारा रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक श्री अनिल कार्की , श्री अरविंद ,श्री चंदन ढैला,श्री मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

Ad_RCHMCT