बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची की जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-55/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 16-02-2024 एवं विज्ञापन संख्या-63/उ०अ०से०आ०/2024 दिनांक 25-09-2024 में अनुदेशक संवर्ग व विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20-11-2024 से 14-12-2024 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर ट्रेडवार प्रथम औपबंधिक उत्तर कुंजीयाँ जारी करते हुए अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजीयों के सापेक्ष प्रश्नों/ उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाईन आपत्तियां प्राप्त की गई।corbetthalchal

उपरोक्तानुसार ट्रेडवार अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों के द्वारा निराकरण करने के उपरान्त ट्रेडवार संशोधित उत्तर कुंजीयों (Revised Answer Key) एवं लिखित परीक्षा के आधार पर अनुदेशक संवर्ग व विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग के विज्ञापित पदों के सापेक्ष मा० आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के अनुक्रम में रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

अवगत कराना है कि अनुदेशक संवर्ग व विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग के भर्ती परीक्षा-2024 में 45 अभ्यर्थियों को मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में योजित याचिकाओं में मा० न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुपालन में औपबंधिक रूप से लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित किया गया था। इनमें से औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित होने हेतु अर्ह पाए गए 21 अभ्यर्थियों का परिणाम संबंधित रिट याचिकाओं में मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के दृष्टिगत रोका गया है तथा उक्त अभ्यर्थियों को अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु निर्गत की जा रही इस औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

यह भी अवगत कराना है कि यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Scrutiny) के पश्चात कुल अर्ह अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

अतः औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ट्रेडवार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Scrutiny) का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर पृथक से शीघ्र प्रकाशित किया जायेगा।corbetthalchal

Ad_RCHMCT