बड़ी खबर-(उत्तराखंड) दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करों से भारी मात्रा मे स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar- मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  द्वारा नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे

अभियान  के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2025 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध  प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई  है । इसी क्रम में थाना नानकमत्ता पुलिस  टीम द्वारा पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में  चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी , तभी टीम द्वारा दौराने चेकिंग दो व्यक्तियों को पकड़ा और दोनों को चेक किया तो दोनों के कब्जे से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद हुई ।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि: छोटा कैलाश में भक्तों की भारी भीड़ के लिए सख्त ट्रैफिक और पार्किंग इंतजाम

अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं।  जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और बिजली बिल पर आयुक्त की त्वरित कार्रवाई

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-
1-  कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह निवासी ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर ।
2-  महेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी उपरोक्त ।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA की  सख्त कार्रवाईः अवैध इमारत और प्लॉटिंग ध्वस्त

बरामदगी-अभियुक्त गणों के कब्जे से बरामद कल 58 ग्राम स्मैक/हिरोइन ।

Ad_RCHMCT