हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता, 11 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

यह कार्रवाई 8 अक्टूबर 2025 की शाम ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में की गई। नैनीताल SSP प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस और SOG टीम ने झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जो चेकिंग के दौरान 11 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में प्रभारी SOG राजेश जोशी, प्रभारी चौकी टीपी नगर मनोज कुमार, कांस्टेबल SOG भूपेंद्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर, अनिल टम्टा, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा द्वारा किया गया, जबकि एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

Ad_RCHMCT