हल्द्वानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, कमलुवागांजा रोड में तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के कारण लोग दहशत में हैं और अब यह देखने की बात होगी कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Ad_RCHMCT