बाइक सवार युवकों ने एनआईएच कर्मचारी को मारी गोली, गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। बाइक सवार दो युवकों ने एक एनआईएच कर्मचारी को गोली मार दी।  गोली बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गंभीर घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर दस निवासी ललित (24) रुड़की  एनआईएच विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से घर पर नहीं रह रहा था।बाइक सवार दो युवकों ने एक एनआईएच कर्मचारी को गोली मार दी।  गोली बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गंभीर घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर दस निवासी ललित (24) रुड़की  एनआईएच विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से घर पर नहीं रह रहा था। वह कलियर क्षेत्र के मेहवड़ गांव में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह बाइक से श्याममनगर जा रहा था। जैसे ही वह सोलानी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोक ली। युवकों ने ललित पर थूकने  का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर ललित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली उसके बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर कांवड़िए मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सोलानी पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT