नामांकन-रामनगर से कल सोमवार को नामांकन करेंगे भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है।

उत्तराखंड में भाजपा ने रामनगर सीट पर पांचवीं बार दीवान सिंह बिष्ट को टिकट दिया है। दीवान सिंह बिष्ट की अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजपा ने फिर से उनपर ही विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

रामनगर प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट 24 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिष्ट ने 2017 में अच्छी जीत दर्ज की थी, यही वजह है कि भाजपा ने फिर से उनपर ही विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

वहीं दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार कोरोना की गाइडलाइन को देखते हुए हर बार की तरह इस बार तमाम समर्थक नामांकन दाखिल करते वक़्त शामिल तो नहीं हो पाएंगे लेकिन साथियों से वह वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

कोरोना की वजह से नामांकन दाखिल करते वक्त सिर्फ दो लोगों को ही अपने साथ ले जाने की इजाजत है। इसलिए वह वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

Ad_RCHMCT