भाजपा ने हल्द्वानी में इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी ताकत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुखानी मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

इस संबंध में घोषणा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी द्वारा जिला प्रभारी राजेश कुमार और जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

घोषित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य: मंडल उपाध्यक्ष  देवकी नन्दन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष, अमित बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भवान सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भावना गुप्ता, मंडल महामंत्री त्रिलोक सिंह निगल्टिया, मंडल महामंत्री राजेश कुमार पन्त, मंडल मंत्री राजू बालाकोटी, मंडल मंत्री जीवन्ती रावत, मंडल मंत्री चम्पा आर्या, मंडल मंत्री, नरेश सिंह बजवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन सिंह गोनिया, मंडल कार्यालय मंत्री, नारायण सिंह दरम्वाल, मंडल मीडिया संयोजक, विशम्बर काण्डपाल, मंडल आईटी संयोजक, संदीप कुमार तिवारी, मंडल सोशल मीडिया संयोजक कमल बेलवाल को मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि यह टीम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी।

Ad_RCHMCT