भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चंपावत जिले में भाजपा के मंच तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य कमल रावत पर बालिका से दुराचार का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी। परिजनों की सुरक्षा की खातिर पीड़िता कई दिन चुप रही और भाजपा नेता इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शुक्रवार को परिजन, बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। करीब आठ घंटे की जांच के बाद पुलिस ने शाम को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पूर्व में चम्पावत पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है। इस संबंध में चम्पावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT