सड़क किनारे खड़ी कार में लड़का-लड़की, गांव में मच गया बवाल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां बच्ची नवाड़ गांव में मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में युवक और युवती को साथ बैठे देखा। मामला संदेहास्पद समझकर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। माहौल बिगड़ता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर वालों के लिए बड़ी खबर! अब इतनी हुई किन्नरों की बधाई राशि, नियम तोड़ा तो होगी जेल!

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए युवक-युवती को थाने ले आए। पूछताछ में पता चला कि युवक रुद्रपुर में कार्यरत है और बहेड़ी का निवासी है, जबकि युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है और इन दिनों हल्दूचौड़ में अपने रिश्तेदारों के यहां रुकी हुई है। दोनों की जान-पहचान सिडकुल क्षेत्र में हुई थी और आपसी मित्रता के चलते वे कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से 'सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड' का संकल्प होगा सिद्ध: सीएम धामी; हरि सेवा आश्रम में 'श्रीमद्भागवत कथा व संत सम्मेलन' में हुए शामिल

पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया, जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीण चौकी पर भी पहुंचे और नाराजगी जाहिर की, हालांकि पुलिस ने स्थिति को समझदारी से संभालते हुए मामला शांत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को दोनों की मौजूदगी पर संदेह हुआ, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि, जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझा लिया गया।

Ad_RCHMCT