छात्रसंघ चुनाव-रामनगर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु सम्भावित प्रत्याशियों से हुई वार्ता

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे की अध्यक्षता में सम्भावित प्रत्याशियों के साथ वार्ता की गई। छात्र संघ समिति द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए जिसमें महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया छात्र संघ संविधान और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप सम्पादित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क | विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

इसके तहत निर्वाचन की पारदर्शिता एवं शुचिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।साथ ही मतदाता सूची, मतदान और मतगणना प्रकिया को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रखने हेतु विशेष तैयारी की जाएगी।

प्राचार्य प्रो.पाण्डे ने महाविद्यालय छात्र संघ समिति का गठन कर दिया है जिसमें छात्र संघ प्रभारी इतिहास विभाग के डॉ.नरेश कुमार को बनाया गया है तथा डॉ.अलका राजौरिया, डॉ.अनुराग श्रीवास्तव, डॉ.पी.सी.पालीवाल व डॉ.सुभाष पोखरियाल को सदस्य नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तीन अपराधी 'गुंडा' घोषित, 6 महीने के लिए जिले से निष्कासित

उन्होंने छात्र संघ समिति को स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं कि छात्र संघ निर्वाचन हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित नियमों परिनियमों का कड़ाई से अनुपालन करें। बैठक में उपस्थित समस्त सम्भावित प्रत्याशियों एवं छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों हेतु प्राचार्य प्रो.पाण्डे की भूरि भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो.एस.एस.मौर्या ने समस्त छात्र छात्राओं से अनुशासन का पालन कर शान्ति पूर्ण निर्वाचन की आशा व्यक्त की।

Ad_RCHMCT