ब्रेकिंग:-देर रात गहरी खाई में गिरी कार,3 गंभीर रूप से घायल,SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

देर रात हुई दुर्घटना, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

कल देर रात एस डी आर एफ टीम ढालवाला को थाना मुनिकीरेती से सूचना मिली कि तपोवन लेमन ट्री होटल के पास एक कार (औरा) लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

उक्त सूचना पर एस डी आर एफ ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एक सब टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची ।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

SDRF टीम तुरंत ही रेसक्यू उपकरणों के साथ रात केh घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरी व घायलों तक पहुंच बनाई। एक घायल को पैदल व , (जिस पर मामूली चोट है) व दो अन्य को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाया गया, दोनों गंभीर अवस्था मे है। सभी को 108 के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

गौरतलब है कि तीनो व्यक्ति लेमन ट्री होटल के स्टाफ हैं जो की इस होटल से ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई व सौभाग्य से कार नदी के पास जाकर ही रुक गयी। जिससे SDRF टीम द्वारा ससमय पहुंचकर सबके प्राणों की रक्षा समय रहते की जा सकी।

घायलों का विवरण
1 – मनीष बोहरा पुत्र मदन बोहरा उम्र 24 पिथौरागढ़ , होटल में एच आर के पद पर है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

2- सुमन चौहान पुत्र अब्बल सिंह उम्र 33, किरानु उत्तरकाशी , एस बी एन के पद पर हैं

3- राजेश पुत्र लक्ष्मी चंद जखमोला उम्र 29 , शिवाजी नगर ऋषिकेश ,

एस डी आर एफ रेसक्यू टीम निरीक्षक कविन्द्र सजवाण,हेड कॉन्स्टेबल दरमान सिंह,किशोर कुमार,मातबर सिंह,पंकज बिष्ट,मनमोहन सिंह,सुमित तोमर,पेरामेडिक्स अमित कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT