ब्रेकिंग:-पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर टकराकर बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त,2 घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के रामगढ़ के करीब पाड़ली में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF टीम ने मौके पर पहुँचकर बचाई 01 घायल व्यक्ति की जान।

गुरुवार को पुलिस चौकी खैरना द्वारा अवगत कराया गया कि रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन (UK01-1307) ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उक्त सूचना पर SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। उक्त वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा था जिसमें 02 लोग सवार थे। सवार दोनों व्यक्तियों में से 01 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह से फंसा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए पहले तो गाड़ी फंसे हुए व्यक्ति को सांत्वना दी, जिसके उपरांत SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी के विभिन्न हिस्सों को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को निकालने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

घायल व्यक्ति का विवरण:-

संजीव कुमार पुत्र केसाब राम, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश।

सामान्य घायल-

राम पुनीत यादव पुत्र स्व0 सुकन यादव, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- दरभंगा, बिहार।

SDRF रेस्क्यू टीम:-SI राजेश जोशी,आ0 दीप चंद सती,आ0 बालम सिंह,आ0 सूरज बिष्ट,उप0 चा0 अमर सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT