रामनगर बम्बाघेर मे वीर बाल दिवस उल्लास के साथ मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत रामनगर के सेक्टर नगर पालिका की सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट के नेतृत्व मे मीरा भारती आंगनवाड़ी संचालिका के आंगनवाड़ी केन्द्र हरिजन बस्ती बम्बाघेर मे वीर बाल दिवस कार्यक्रम पुरे उल्लास के साथ मनाया गया है।

जिस क्रम मे यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट के नेतृत्व मे पूरे उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना सेक्टर नगर पालिका क्षेत्र की सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट व सुपरवाइजर खष्टी गोस्वामी ने सयुंक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

इस कार्यक्रम मे मौजूद बच्चो को श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादो के बलिदान दिवस पर उनको नमन करते हुए श्री गोविंद सिंह जी के पुत्रों द्वारा अल्पायु मैं किए गए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वही बच्चो, किशोरी बालिकाओं ने चित्र कला प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता व पेंटिंग कराई गई इस कार्यक्रम मे सुपरवाइजर ने किशोरी बालिका वह उनके अभिभावकों को विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

इस मौके पर बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट, खष्टी गोस्वामी आंगनवाड़ी कार्यकत्री मीरा भारती, पूनम गोला, चांदनी, ममता भंडारी, वीनिता रानी, अज़रा, कंचन पाल  आंगनवाड़ी सहायिका भावना पंत, प्रीती कश्यप, तारा व अभिभावक नरगिस, शहनाज़, नाजमीन, भावना आर्या, सोफिया आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT