BREAKING-मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी को एसओजी उधमसिंहनगर ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपी को एसओजी उधमसिंहनगर ने किया गिरफ्तार।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

उक्त के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में प्रभारी एस०ओ०जी०कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा शनिवार को थाना गदरपुर के डोग पूरी मजार  के पास मुखबिर की सूचना पर DC और MI के IPL मैच में

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी व भूकंप चेतावनी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश।

सट्टा लगवाने वाले 02 व्यक्ति आशीष गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर व पंकज कश्यप उर्फ मंगत पुत्र राजकुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से IPL सट्टे से सम्बन्धित 02 अदद मोबाइल फोन व 36000/- हजार रुपये नगद सट्टा रजिस्टर, पेन, व एक मोटर साइकिल प्लेटिना UK 06AS 5972 बरामद हुए।

अभियुक्त के मोबाइल फोन में IPL के मैंचों के दौरान कई लोगों द्वारा अभियुक्त के माध्यम से सट्टा लगाने और करीब पचास लाख रुपये से अधिक का फोन पे व गूगल पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई

तथा मोबाइल फोन में कई लोगों की सट्टा लगाने हेतु वाईस रिकार्डिंग भी प्राप्त हुई है जिसमें कई स्थानीय युवकों के IPL का सट्टा खेलने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में दोनों द्वारा गदरपुर क्षेत्र के उमेश गुप्ता के लिए सट्टा करने और आगे सट्टा का पैसे हल्द्वानी गदरपुर रुद्रपुर क्षेत्र से एकत्र कर उमेश गुप्ता को लेनदेन करने की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

इस बात का मोबाइल मैं एवडिंस भी मौजूद है। जिसकी जांच की जा रही है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त व फरार अभियुक्त उमेश गुप्ता के  विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR No. 95/2022 धारा 13 जुआ अधि0 व 120B/109 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Ad_RCHMCT