अल्मोड़ा-(BREAKING) यहाँ जंगल में आग बुझाने के दौरान लापता हुए 04 युवक,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ जंगल में आग बुझाने के दौरान लापता हुए 04 युवक,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

अल्मोड़ा – लोद के जंगल में आग बुझाने के दौरान लापता हुए 04 युवकों का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

मंगलवार को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि लोद जंगल सोमेश्वर में आग लग गई है जिसमे 04 लोग आग बुझाने के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

और वह अपने मार्ग से विचलित होकर जंगल में काफी आगे निकल जाने के पश्चात वे लोग रास्ता भटक गए और नेटवर्क क्षेत्र से भी बाहर हो गए।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, परंतु काफी खोजबीन के पश्चात उक्त लोगों का कोई पता नहीं चल पाया व रात्रि अधिक होने के कारण सर्चिंग ऑपरेशन रोका गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

एसडीआरएफ टीम द्वारा आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 को भोर होते ही पुनः सर्चिंग के लिए टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्चिंग शुरू की, सर्चिंग के दौरान

उक्त लोगों को उदयपुर गोलज्यू मंदिर के पास से सकुशल ढूंढकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

लापता लोगों के नाम :-

  1. राहुल पाण्डे पुत्र अनिल पाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी कौसानी।
  2. अभय सिंह परिहार पुत्र ओनन्द परिहार उम्र 21 वर्ष निवासी हल्द्वानी।
  3. कमल सिंह कनियाल पुत्र जी0एस0 कनियाल उम्र 22 वर्ष निवासी हल्द्वानी।
  4. राजेश सिंह राणा s/0 पी0एस0राणा निवासी SSJ कैम्पस सोमेश्वर।

चारों युवक B.S.E अल्मोड़ा में अध्ययन कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT