ब्रेकिंग:-यहाँ गदेरा पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 2 नेपाली युवक बहे,1 का शव बरामद,1 की SDRF कर रहा सर्चिंग

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री के पास गदेरे में बहे 02 युवक, एक का शव किया गया बरामद, अन्य की सर्चिंग जारी।

शुक्रवार को पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि झाला गांव में देर रात्रि 02 नेपाली युवक काम से लौटते समय स्यागाड के पास गदेरा पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग करते हुए झाला व बगोड़ी गांव के बीच झाला पूल से 200 मीटर पहले बहे हुए 02 युवकों से से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

SDRF टीम द्वारा उक्त शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि अन्य युवक की सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

मृतक का विवरण:-
सन्तोष पुत्र जुद्र बहादुर, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- ग्राम खुलाह, बाजूरा, नेपाल।

Ad_RCHMCT