BREAKING-अनैतिक देह व्यापार पर फिर चला उधमसिंहनगर पुलिस का चाबुक, 12 युवक व 11 युवतियों को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

अनैतिक देह व्यापार पर फिर चला उधमसिंहनगर पुलिस का चाबुक, 12 युवक व 11 युवतियों को किया गिरफ्तार।

देवभूमि मे भी अब दिन प्रतिदिन अनैतिक कार्य की खबरें सामने आती रहती हैं, तो वहीं ताजा मामला काशीपुर के

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अनैतिक कार्य करने पर पूर्व में भी कई आरोपियों पर कार्यवाही की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

शनिवार को एसएसपी के निर्देशन में थाना कुंडा पुलिस एवं जनपद उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में सरवरखेड़ा स्थित होटल पैराडाइज से 12 युवक एवं 11 युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान एवं उनकी पत्नी की अपराध में संलिप्तता पाई गई है । जिनकी तलाश की जा रही है पकड़े गए युवक युवतियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

पकड़ी गई युवतियों में से दो युवतियां नाबालिक है। जिनसे उनकी माता ही देह व्यापार का कार्य करवाती थी ।इन दोनों नाबालिग युवतियों को उचित अभिरक्षा में दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

प्रकरण के संबंध में थाना कुंडा पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पकड़े गए सभी व्यस्क अभियुक्तों को नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Ad_RCHMCT