BREAKING-देर रात्री श्री केदारनाथ धाम में चक्कर आने से गहरी खाई में गिरा यात्री , एसडीआरएफ टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू,भेजा अस्पताल।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-देर रात्री श्री केदारनाथ धाम में चक्कर आने से गहरी खाई में गिरा यात्री , एसडीआरएफ टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू,भेजा अस्पताल।।

शनिवार को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि बेस कैंप के पास मुख्य मार्ग पर एक बुजुर्ग चक्कर आने से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरआर पोस्ट श्री केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची

व उक्त व्यक्ति ,नाम प्रकाश चंद्र उम्र-58 वर्ष निवासी-राजस्थान को त्वरित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक लाया गया । खाई में गिरने से काफी चोट आ गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

अतः SDRF टीम द्वारा सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया तथा उसके उपरांत स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग से होते हुए अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad_RCHMCT