रामनगर-भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा।।

रामनगर-आज शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व महिलाओं ने नगर में बैंड बाजो व भजन कीर्तन के माध्यम से भव्य कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा कोसी घाट से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर मे समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई मंदिर परिसर में समाप्त हुई तथा कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया।

14 से 20 मई तक मोहल्ला हनुमानगढ़ी में स्थित हनुमान मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

वृंदावन से पधारे कथावाचक धन्वंतरी दास जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जाएगा कथा आयोजक पंडित रामपाल शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस प्राचीन मंदिर में भागवत कथा का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भागवत कथा में पहुंचने की अपील की है साथ ही उन्होंने बताया कि 21 मई को हवन पूजन एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कथा का समापन किया जाएगा।

Ad_RCHMCT