BREAKING-जंगली जानवर के हमले की आशंका में महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

कल मरचूला क्षेत्र के कुंपी गांव में एक महिला की बाघ द्वारा हमले में मौत के बाद आज ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं।

और उन्होंने मरचूला में नेशनल हाईवे 309 में पिछले 2 घंटे से जाम कर दिया है, मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है ग्रामीण आक्रोशित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

उन्होंने मांग की है कि मुआवजा तत्काल दिया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के घंटों बाद भी कोई भी कॉर्बेट प्रशासन का आला अधिकारी मौके पर परिजनों की सुध लेने नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

ना ही कोई भी राजस्व विभाग का आलाअधिकारी अभी तक पहुंचा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाती तब तक जाम यथावत लगाए रखेंगे,बता दें कि खबर लिखे जाने तक कोई भी आला अधिकारी अभी मौके पर नहीं पहुंचा है।

Ad_RCHMCT