BREAKING-होली के पर्व में शराब को बेचकर मुनाफा कमाने वाले व्यक्ति से चौकी पुलिस ने 06 पेटी अवैध शराब बरामद कर किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-होली के पर्व में शराब को बेचकर मुनाफा कमाने वाले व्यक्ति से चौकी पुलिस ने 06 पेटी अवैध शराब बरामद कर किया गिरफ्तार।।

एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को

प्रभावी चैकिंग करने व नशे पर अंकुश लगाने तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

जिस क्रम में आज बुधवार को दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कृष्णा, कानि0 नवीन राणा के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था,

कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु कमलवागांजा रोड़ गोविन्दपुर गढ़वाल तिराहा से एक व्यकित राहुल कुमार राठी पुत्र पूरन सिह राठी निवासी

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

राजपुरा को 06 पेटी पिकनिक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि आगामी होली के त्यौहार को देखते कम दामों में शराब की पेटी खरीद कर होली के दिने अधिक दामों में शराब को बेचकर मुनाफा कमाना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

थाना मुखानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना मुखानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस टीम मे उ0नि0 कृष्णा,चौकी प्रभारी आर0टी0ओ0 थाना मुखानी, कानि0 नवीन राणा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT