BREAKING-नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 किलो 10 ग्राम चरस के साथ बुलेरो चालक गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में सम्पन्न कराये जाने के लिये अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के तस्करों पर कडी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।

गुरुवार को हरबंश सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए बडी सफलता प्राप्त कर 01 बुलेरो UK04TA8218 से 01 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी की अभियुक्त अपनी बुलेरो टैक्सी के माध्यम से बडी मात्रा में पहाडी क्षेत्र खन्स्यू से लाकर चरस की तस्कारी कर रहा है। जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त को हल्द्वानी रोडवेज के पीछे गोलचा कम्पाउण्ड जवाहर नगर बनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

अभियुक्त के विरूद्व थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0-24/22, धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त गोपाल राम पुत्र स्व0 गणेश राम निवासी पारतोला पो0 खन्स्यू तहसील धारी जनपद-नैनीताल उम्र-30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 10 ग्राम अवैध चरस बरामद कर, 01 बुलेरो UK04TA8218 सीज की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

पुलिस टीम- 01 नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलुपरा।
02 नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एस0ओ0जी0 नैनीताल।

  1. उ0नि0 भुवन राणा, थाना-बनभूलपुरा।
  2. कानि0 अमनदीप सिंह थाना-बनभूलपुरा।
  3. कानि0 दिलशाद अहमद, थाना-बनभूलपुरा।
  4. कानि0 अशोक रावत, एस0ओ0जी0।
  5. कानि0 अनिल गिरी, एस0ओ0जी0।
  6. कानि0 कुन्दन कठायत, एस0ओ0जी0।
  7. कानि0 त्रिलोक सिंह, एस0ओ0जी0।
Ad_RCHMCT