BREAKING-CM धामी के हाथ मे हुआ फैक्चर,लगाया गया प्लास्टर,कल मैच के दौरान लगी थी चोट।।

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना।

दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री इलेवन और भारतीय जनता युवा मोर्चा इलेवन के बीच मैच हुआ था जिस पर मुख्यमंत्री ने नाबाद 14 रन बनाए थे। लेकिन 1 रन बनाते हुए मुख्यमंत्री गिर गए थे और उनकी उंगली पर चोट लगी थी जिससे शाम तक उनकी उंगली के साथ-साथ हाथ भी सूज गया है।

Ad_RCHMCT