बिग ब्रेकिंग-सीएम के निजी सचिव की पुत्री का हुआ निधन,शोक की लहर,मुख्यमंत्री ने किया गहरा दुख व्यक्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई है जानकारी के अनुसार सचिवालय के वरिष्ठ निजी सचिव और लोक कलाकार भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की पुत्री का आकस्मिक निधन हो गया बताया जा रहा है कि वरिष्ठ निजी सचिव की पुत्री का पिथौरागढ़ में निधन हुआ जिससे सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई है बसेड़ा मुख्यमंत्री धामी के निजी सचिव है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

वही सचिवालय संघ ने भी उनकी पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक दुःख जताया हैं अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा की भगवान शोक संतप्त परिवार क़ो ये दुःख सहने की शक्ति दें सचिवालय के हमारे प्रिय साथी श्री भूपेंद्र सिंह बसेड़ा जी, वरिष्ठ निजी सचिव की सुपुत्री के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, भगवान शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा मृत शरीर को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें ? शांति

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Ad_RCHMCT