BREAKING-(दुखद) यहाँ बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत,एक घायल,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में एक की मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर यहां घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बिलासपुर निवासी व्यक्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई,जबकि उनका छोटा भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

बताया जा रहा है कि बिलासपुर, रामपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क हादसे मेें घायल हो गए थे। इस पर उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ बाइक से अग्रसेन अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका भाई चोटिल हो गए। यह देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT