ब्रेकिंग-एक बार फिर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के डाक्टर पर पीड़ित ने लगाये लापरवाही के गंभीर आरोप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहाँ बीती रात रामनगर निवासी जफर इकवाल की पत्नी गुलबहार को प्रसव पीढ़ा हुई तो पति द्वारा अपनी पत्नी गुलबहार को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लेकर पहुँचा।

तो चिकित्सालय में मौजूदा डॉक्टर द्वारा कहा गया कि आपकी पत्नी की हालत काफी नाजुक है और हॉस्पिटल में प्रसव कराना बेहद ही खतरनाक हो सकता है और प्रसुति महिला को यहा से हायर सेन्टर ले जाओ, यह बात सुनकर पति ने डॉक्टर से कहा कि यहा प्रसव क्यो नही हो सकता तो डॉक्टर द्वारा कहा गया, कि बच्चा पेट मे असुरक्षित है, बताया जा रहा है की यह बात कहकर लेड़ी डॉक्टर द्वारा पीड़ित और आशा वर्कर के साथ अभद्रता भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

और कहा गया कि तू अपनी पत्नी को लेकर यहा से चला जा यह बात सुनकर परेशान पति अपनी पत्नी को लेकर अपने घर वापस आ गया, कुछ ही समय के बाद उस महिला की नॉर्मल डिलीवरी उसके घर पर ही हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

जबकि डॉक्टर द्वारा जच्चा और परिवार को जबर्दस्ती अस्पताल से वापस भेज दिया गया। वही पति जफर इकबाल ने कहा की अभद्रता करने वाले डॉक्टर पर प्रशासन से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है । वही हॉस्पिटल के सीएमएस चंद्रा पंत ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई डॉक्टर दोषी पाया जाता है। तो उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT