ब्रेकिंग:-यहाँ पुलिस ने गुम हुए कीमती ज्वैलरी व 20,000₹ नगदी से भरे बैग को खोजकर लौटाई परेशान सीनियर सिटीजन की मुस्कान

ख़बर शेयर करें -

सोमवार को थाना दन्या में सूचना प्राप्त हुई कि खष्टी बल्लभ भट्ट निवासी चुटडा, थाना दन्या का ज्वैलरी और 20,000₹ से भरा बैग कही गुम हो गया है।

थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा सूचना पर तत्काल थाने के चीता मोबाईल ड्यूटी मे तैनात कर्म0गणों को खोये बैग की तलाश के लिए निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

चीता मोबाईल ड्यूटी में तैनात कानि0 कुन्दन लाल व देवेन्द्र चावला द्वारा बैग की खोजबीन हेतु लोगों से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास से बैग को ज्वैलरी मय 20000/-रुपयों के बरामद करते हुए, बैग स्वामी श्री खष्टी बल्लभ भट्ट के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

बैग स्वामी द्वारा गुम हुई सम्पूर्ण ज्वैलरी व नकदी को वापस पाकर दन्या पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT