BREAKING-घर में घुसकर युवती से अभद्रता कर जान से मारने,तेजाब डालने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ALMORA NEWS CRIME

अल्मोड़ा पुलिस ने घर में घुसकर युवती से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने वाले 01 युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा-शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर सौरभ नगरकोटी द्वारा उनके घर में घूसकर उनकी पुत्री का हाथ पकड़कर खींचतानी करना,तेजाब डालने की धमकी देना,गाली-गलौच कर,जान से मारने की धमकी देना सम्बन्धित तहरीर दी, तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 354/452/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को युवती से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए युवती को घर में घूसकर हाथ पकड़कर खींचतानी करने,तेजाब डालने की धमकी देने,गाली-गलौच कर, जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को  गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

गिरफ्तार युवक का नाम

सौरभ नगरकोटी पुत्र पूरन सिंह निवासी जखेटा पोस्ट एनटीडी अल्मोड़ा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 हेमा कार्की
2. कानि0 सूरज प्रकाश
3. कानि0 योगेश

Ad_RCHMCT