ब्रेकिंग-यहाँ पुलिस ने गुमशुदा युवती को 12 घण्टे के भीतर तलाश कर लौटायी परिजनों के मायूस चेहरों की मुस्कान।।

ख़बर शेयर करें -

SSP ALMORA द्वारा लिये गये तत्काल संज्ञान का परिणाम
सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा युवती को 12 घण्टे के भीतर तलाश कर लौटायी परिजनों के मायूस चेहरों की मुस्कान

गुरुवार की सांय को थाना सोमेश्वर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहिन के बिना बताये घर से कहीं चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी अलमोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश करने हेतु पुलिस टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया।

इस निर्देश पर विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अलमोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विजय नेगी थाना सोमेश्वर द्वारा टीम का गठन कर रात्रि का समय होने व कोई भी अप्रिय घटना होने से रोकने के लिये गुमशुदा युवती की तलाश शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जिसके परिणाम स्वरुप पुलिस टीम के अथक प्रयास व सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा युवती को बग्वालीपोखर क्षेत्र से शुक्रवार की प्रातः सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

गुमशुदा युवती को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।

Ad_RCHMCT