BREAKING-अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,चालक घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

टिहरी -अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,चालक घायल, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

रविवार को एसडीआरएफ टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना मिली कि सिमली रोड में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन एक कार टाटा नेक्सन है जो कि सिमली रोड के पास अनियंत्रित होकर 01 किमी0 गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 किमी0 तक गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मनोज राणाकोटी उम्र 33 निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जिसके पश्चात रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया व उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Ad_RCHMCT