BREAKING-अलकनंदा नदी में डूबे 02 युवकों में से दूसरे युवक का शव भी SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा किया गया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-अलकनंदा नदी में डूबे 02 युवकों में से दूसरे युवक का शव भी SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा किया गया बरामद,देखिये वीडियो।।

SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा विगत दिवस जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट के समीप अलकनंदा नदी में डूबे 02 युवकों में से दूसरे युवक का शव भी किया गया बरामद।।

दिनांक 18 मार्च 2022 को थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया था कि चौरास पुल (श्रीकोट) में दो युवक नदी में नहाते समय बह गए हैं। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पोस्ट श्रीनगर व एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सर्चिंग के दौरान कल दोपहर एक युवक नाम अंकित चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था व दूसरे की तलाश में सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आज दिनांक 19 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। इस दौरान एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम के डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह द्वारा लगभग 20 से 30 फीट गहराई में जाकर दूसरे लड़के हरिओम निवासी भरतपुर, राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट, अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त युवक नदी के बहाव के साथ बह गए थे।

Ad_RCHMCT