BREAKING-पानी की किल्लत को लेकर मोहल्लेवासियों ने रामनगर जल संस्थान के कार्यालय के बाहर धरना देकर की नारेबाजी।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पानी की किल्लत को लेकर मोहल्लेवासियों ने रामनगर जल संस्थान के कार्यालय के बाहर धरना देकर की नारेबाजी।।

रामनगर-मोहल्ला मोतीमहल में लगातार पानी की किल्लत को लेकर मोहल्लेवासियों ने रामनगर जल संस्थान के कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की।

पानी ना आने से नाराज महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ी भेंट की। पानी ना आने के कारण मोहल्ले के युवक के कोसी नदी में नहाने जाने पर डूबकर उसकी मौत का ठीकरा भी जल संस्थान के लोगो पर फोड़ते हुए अंत्योष्टि के बाद नहाने के लिये भी पानी ना मिलने पर नाराजगी प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

इस दौरान एक ज्ञापन भी जल संस्थान के जेई गौरव आर्या को सौपते हुए कहा कि विगत 2 साल से मोहल्ले वाले समुचित पानी के लिए तरस रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

होली के पर्व पर भी लोग बिना पानी के रहे। पानी ना आने की सूरत में उनके मोहल्ले का एक युवक कोसी नहाने गया और उसकी डूबने से मौत हो गयी। और उसकी अंत्योष्टि के बाद भी लोगो को नहाने के लिए पानी नही मिला।

इससे नाराज महिलाओं ने जल संस्थान के अधिकारियों को चूड़ियाँ भेट की। और चेतावनी दी अगर मोहल्ले में पानी की समस्या हल नही हुई तो मोहल्ले वासी कार्यालय में ताला बन्दी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस दौरान चंचल गोला, पीयूष गोला, पारस गोला, दीवान नयाल, महेश कश्यप, महेंद्र कश्यप, प्रकाश टम्टा, बलवंत बिष्ट,अशोक, हरकरन, दिनेश, रीना, पूजा, शोभा, मुन्नी देवी, लीलावती, रेखा, पिंकी, हेमा देवी, शेर सिंह, किरन, सीमा सहित अनेको लोग मौजूद थे।

Ad_RCHMCT