BREAKING-यहाँ हूटर बजाते युवकों को भारी पड़ा ट्रैफिक पुलिस से धक्का मुक्की करना, पुलिस ने कराए कालकोठरी के दर्शन।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-हूटर बजाते युवकों को भारी पड़ा ट्रैफिक पुलिस से धक्का मुक्की करना, हरिद्वार पुलिस ने कराए कालकोठरी के दर्शन।।

मामला बीते कल का है सो शायद आपकी जानकारी मे भी हो। घटना जयराम आश्रम मोड की है जहां ऋषिकेश की ओर से आ रही सेन्ट्रो मिंग सवार युवकों ने पहले तो हूटर बजाते हुए Wrong Side Driving की और फिर कागजात व वाहन में हूटर लगाने की अनुमति दिखाने को कहने पर ट्रैफिक पुलिस से ही उलझ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

मामले की जानकारी होते ही SHO सिटी कोतवाली राकेंद्र कठैत ने सम्बन्धित को मुकदमा लिखने का आदेश देते हुए चौकी इंचार्ज रोडिबेलवाल अँशुल अग्रवाल को फोर्स के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल पर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

मौके पर पहुंचे SI अंशुल अग्रवाल ने आवश्यक कार्यवाही करते हुये दिल्ली निवासी अभियुक्त नवीन, विशाल व रोहित को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के साथ अपराध में शामिल 02 विधि विवादित किशोर को भी विधिनुसार

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

नियमों का पालन करते हुए कोतवाली लाए व माननीय न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जिला कारागार एवं 02 विधि विवादित किशोरों को संप्रेक्षण बालगृह भेजा गया।

पुलिस टीम –
1- SI अंशुल अग्रवाल (चौकी इंचार्ज रोडिबेलवाल)
2- कां0 शम्भू प्रसाद, 3- कां0 शिवानन्द

Ad_RCHMCT