दुल्हन की नाबालिग बहन को विवाह समारोह से उठाकर किया दुराचार, पुलिस ने दबोचे

ख़बर शेयर करें -

किच्छा। यहां पुलभट्टा थाना पुलिस ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाने वाले दुराचार करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

विगत 3 अप्रैल को पीड़ित परिजनों ने पुलभट्टा पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

घटना के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में विगत 27 मार्च को एक युवती का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। आरोप है कि विवाह कार्यक्रम के दौरान दोनों आरोपियों ने दुल्हन की नाबालिग बहन का बारात घर से देर रात को अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के बाद सुबह तड़के उसे घर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी गजेंद्र सिंह और उसके दोस्त कमल सिंह को घटना में प्रयुक्त जीप के साथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

सीओ शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT