शराब पीकर घर पहुंचे देवर ने भाभी से की मारपीट, घर का सामान भी तोड़ा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशेड़ी देवर पर महिला ने गाली गलौज, मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पुलिस को सौंपी तहरीर में बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने कहा है कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। कुछ दिन पूर्व भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पड़ोसियों के बीच बचाव पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT