नैनीताल जिले के इन पांच राजस्व गांवों में जल्द लगेंगे बीएसएनएल के टावर, भूमि आवंटित

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। राजस्व ग्राम दुदली, धैना,हैडाखान, काण्डा, तथा सुयालगाढ में बीएसएनएल मोबाइल टावर हेतु भूमि आवंटित कर दी गई है।

अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि जनपद के दूरस्थ राजस्व ग्राम दुदली, धैना,हैडाखान, काण्डा, तथा सुयालगाढ  बीएसएनएल द्वारा 4 जी कनेक्टिविटी से आच्छादित करने हेतु टावर स्थापित करने के लिए पंाच राजस्व ग्रामों में प्रत्येक ग्राम को  2000 वर्गफीट भूमि निशुल्क आवंटित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी नैनीताल/धारी द्वारा चयनित उपरोक्त भूमि महाप्रबन्धक भारत संचार निगम लिमिटेड को शर्तो के अधीन 2000 वर्गफीट भूमि निशुल्क हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने तहसीलदार नैनीताल एवं धारी को राजस्व अभिलेखों में अमलदरामद करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व ग्राम दुदली, धैना,हैडाखान, काण्डा, तथा सुयालगाढ में बीएसएनएल टावर नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड रहा था। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल 4जी टावर हेतु भूमि आवंटित हो जाने से पांच राजस्व ग्रामों के साथ ही आसपास के े लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से शीघ्र ही निजात मिलेगी।  

Ad_RCHMCT