नैनीताल जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 10 सीज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित स्कूल बसों के साथ-साथ ऐसे सभी वाहन जिनमें स्कूल के बच्चे परिवहन करते हैं। जैसे- टैक्सी / मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत जनपद नैनीताल, में शनिवार को विशेष चैकिंग अभियान में स्कूल बसों एवं अन्य सम्बंधित वाहनों सहित 154 वाहनों के चालान किये गये तथा 10 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

जानकारी देते हुए आर टी ओ नंदकिशोर ने बताया कि बिना फिटनेस 4 वाहन, बिना टैक्स 13 वाहन, बिना परमिट 08 वाहन, ओवरलोडिंग में 19, बिना बीमा 06, बिना सीट बेल्ट 23, बिना डीएल 10, बिना अग्निशमन यंत्र के 06, बिना प्रदूषण 07 वाहनों के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त 105 अन्य अभियोगों में वाहनों के चालान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी व भूकंप चेतावनी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश।

 सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर स्कूल सम्बंधी वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अभियान में परिवहन विभाग के 01 एआरटीओ, 02 परिवहन कर अधिकारी तथा 04 बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक सम्मिलित थे।

Ad_RCHMCT