रामनगर में अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, ₹18,400 की वसूली, सामान जब्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर:प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा आज रामनगर के कोसी रोड, चूड़ी गली और मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी


नगर पालिका द्वारा इस अभियान के अंतर्गत कुल 17 चालान किए गए, जिससे ₹14,900 की चालान राशि वसूली गई। वहीं पुलिस द्वारा भी 8 चालान किए गए, जिनसे ₹3,500 की धनराशि जमा कराई गई। इस प्रकार कुल ₹18,400 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार


अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया और अतिक्रमण में प्रयुक्त सामान को जब्त किया गया। प्रशासन ने व्यापारियों और आमजन को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


इस अभियान में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, पुलिस उप निरीक्षक, नगर पालिका के अवर अभियंता, कर निरीक्षक तथा नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

Ad_RCHMCT