केंद्रीय चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना  पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में खराब मौसम के कारण हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

बुधवार को राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एक ट्रेकिंग कार्यक्रम के लिए देहरादून से हेलिकॉप्टर द्वारा मुन्स्यारी के मिलम क्षेत्र के लिए रवाना हुए थे। हिमालयी क्षेत्र में मौसम बिगड़ने के चलते पायलट को आगे उड़ान भरना मुश्किल हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

इसलिए, हेलिकॉप्टर को मिलम से पहले रालम में एक खेत में सफलतापूर्वक उतारा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं और मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।

Ad_RCHMCT